नशा मुक्ति के तहत् कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दतिया:-भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर एवं एनएमबीए एप के पूर्ण होने जा रहे पांच वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष नशे के विरूद्ध एनएमबीए उत्सव ‘’विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र‘’ देशव्यारपी जनजागरूकता कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन वीरेंद्र कुमार केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आज रावतपुरा कॉलेज दतिया में किया गया जिसमे भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के प्रतिनिधि चिरथू राज जे उपस्थित रहे। कार्यक्रम समस्त स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविघालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया। विधालयों / महाविधालयों स्तरों पर परिचर्चा मानव श्रृखला, नुक्कड नाटक इत्यादि प्रतियोगिताऐं आयोजन किया गया। समस्त छात्र / छात्राओं, युवा एवं महिलाओं को नशामुक्ति के विरूद्ध शपथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दागी, कमलेश भार्गव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, धनंजय मिश्रा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बृजमोहन दुबे, जितेंद्र सक्सेना नरेंद्र कुमार दुबे जिला समग्र संयोजक, कविश मिश्रा रवि प्रजापति, समीक्षा दुबे नशा मुक्ति मास्टर ट्रेनर, हेमलता पटेल ग्राम पंचायत सरपंच भदुमरा, समर्पण नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष संजय भार्गव, सुदीप तिवारी बाल प्रगति संस्था अध्यक्ष एवं अन्य द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ग्राम पंचायत , नगरीय निकायों में , स्कूल , कॉलेज एवं अन्यस स्थांनों में ऑनलाइन कार्यक्रम को लिंक के माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के भाषण में एनएमबीए की प्रासंगिकता पर एक शपथ का आयोजीत की गईं, जिसमे लगभग ज़िलें से 435683 छात्र छात्राओं, महिलाओं व्यक्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के विरूद्ध विचार धारायें रहे, जिससे हर नगारिकों में जागरूकता पैदा ’हो सके। कार्यक्रम में जिले के सभी स्कूल कॉलेज आशासकीय संस्थाओं निकायों ने भाग लिया। 

Views Today: 6

Total Views: 312

Leave a Reply

error: Content is protected !!