Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाये 78वां स्वतंत्रता दिवस-कलेक्टर डॉ. फटिंग

2 min read
Text Size:

बड़वानी:-कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता सोमवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्प लाईन प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और संतुष्टिपूर्वक बंद करवाया जाये। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारी का वेतन रोका जाये। बैठक में दिये गये निर्देश ऽ जिले के समस्त नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा आमजन 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर अपने घरो, कार्यालयों में तिरंगा लहराये। ऽ अभियान से संबंधित तिरंगा यात्रा, रैलिया, तिरंगा सेल्फी, केनवास तिरंगा में हर तिरंगा अभियान में लेखन कर हस्ताक्षर करने, तिरंगा शपथ की प्रतिदिन गतिविधियों को हर घर तिरंगा की वेबसाईट www.harghartiranga.com पर अपलोड करे। ऽ पुल पुलिया पर पानी होने पर वाहनों का संचालन नही किया जाये। ऐसी पुल पुलिया पर सूचना फलक लगाये जाये। ऽ बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर, दुकानो एवं शोरूम का निरीक्षण एसडीएम कर सुरक्षा मानकों का परीक्षण करे। ऽ शपथ के साथ लोगों को ध्वज संहिता के बारे में भी बताया जाये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश एवं श्रीमती विशाखा देशमुख, एसडीएम सेंधवा अभिषेक सराफ, राजपुर जितेन्द्र कुमार पटेल, बड़वानी भूपेन्द्र रावत, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं वीसी के माध्यम से खण्ड स्तरीय अधिकारी जुड़े थे।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply