Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

एएसपी की कार को मारी टक्कर, सिपाही की मौत परिजन घायल

2 min read
Text Size:

एएसपी, चालक सिपाही को टॉर्च दिखा रहे थे, तब ही ट्रक ने टक्कर मारी, परिजन घायल, सिपाही की मौत

ANOKHATEER.COM ग्वालियर एडिशनल एसपी पश्चिम गजेन्द्र सिंह वर्धमान की खड़ी फॉर्च्यूनर कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक सिपाही और कार को 40 फीट तक घिसटता ले गया। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। वहीं, एएसपी की पत्नी, बेटा और बेटी घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब सिपाही कार का टायर बदल रहा था। एएसपी वर्धमान अंधेरा होने से चालक को स्टेपनी डिग्गी में रखने के लिए टॉर्च दिखा रहे थे

हादसा शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव बनखेड़ी मंदिर के पास हुआ। पुलिस ने पनिहार के पास ट्रक को पकड़ लिया, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया।

ग्वालियर में पदस्थ एडिशनल एसपी पश्चिम गजेन्द्र सिंह वर्धमान की सास का बड़वानी में निधन हो गया था। उनकी गमी में शामिल होने परिवार समेत वे बड़वानी गए थे। वे शनिवार रात फॉर्च्यूनर कार से पत्नी अर्चना, बेटी इशिका, बेटा चेतन्य के साथ ग्वालियर वापस लौट रहे थे। कार को उनके सरकारी वाहन का चालक सिपाही अजय बास्कले (30) चला रहा था।

एएसपी ने बताया- टॉर्च दिखा रहा था, तभी ट्रक आ गया

एएसपी ने बताया, सुबह करीब 4 बजे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर कार का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर अजय वास्कले ने कार को सड़क किनारे पार्क किया। टायर बदलने के बाद वह स्टेपनी को गाड़ी में रख रहे थे। अंधेरा होने के कारण मैं, अजय (कार ड्राइवर) को टॉर्च दिखा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से कार में टक्कर मार दी। यह सब इतना तेजी से हुआ कि कुछ पता ही नहीं चला।

मेरी आंखों के सामने से सब गायब हो गया। आगे करीब 35 से 40 फीट दूर झाड़ियों में कार घुसी दिखी। कार के पास पहुंचा, अंदर देखा तो पत्नी-बच्चों को चोट लगी थी। अजय के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया था। अजय को देखा, तो उसका चेहरा खून से सना था। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मुझे भी चोट लगी है।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply