झाबुआ:-31 जुलाई 2024 को गुमशुदा महिला नाम रमीला थाना मेघनगर से वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिया गया महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी अपना पता नही बता पा रही थी दो तीन दिन महिला केवल अपना ही नाम बता रही थी वन स्टॉप सेंटर प्रशासक, काउंसलर केस वर्कर द्वारा महिला की काउंसलिंग लगातार की गई। जिससे पता चला महिला गुजरात की है, दाहोद प्रशासक से सम्पर्क किया गया महिला से बात भी करवाई गई महिला द्वारा गांव के आस पास की जानकारी, परिवार, बच्चों ओर पति के नाम बताए सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा भी महिला की काउंसलिंग की गई जिससे महिला के परिवार की जानकारी मिली परिवार उसको लेने वन स्टॉप सेंटर आया परिवार में माता पिता भाई चाचा आदि सदस्य आए। इस प्रकार मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को परिवार तक पहुचाया गया।
Views Today: 2
Total Views: 158

