हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण कर लिया देखभाल का संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



-विद्या भारती मध्यभारत  प्रांत का आयोजन
अनोखा तीर, भोपाल। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत भोपाल द्वारा प्रांत के सभी सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों एवं समविचारी शैक्षिक संस्थानों में हरियाली अमावस्या के दिन वृहद पौधारोपण अभियान के तहत 11 हजार से अधिक पौधारोपण किया गया। पर्यावरण के प्रांतीय संयोजक राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि एक समय, एक तिथि और एक स्थान पर वृहद पौधारोपण अभियान के माध्यम से पूरे प्रांत में पर्यावरण के जिला संयोजक, सह संयोजक संकुल प्रमुख, प्रधानाचार्य, संयोजक मंडल और पर्यावरण मित्र लगातार एक माह से गांव-नगर में जाकर सम्पर्क कर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था, ताकि समाज को जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, पानी का सदुपयोग करना, हमारा घर, कार्यालय गांव नगर पॉलिथिन मुक्त कैसे हो इसके लिए हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रत्येक नर-नारी,  बालक-बालिका आदि सभी के लिए शुद्ध वायु चाहिए, शुद्ध पानी चाहिए। पर्याप्त बिजली चाहिए। इसलिए हम सबने मिलकर ठाना है पर्यावरण बचाना है। इस अभियान में विद्या भारती मध्य भारत के सभी पदाधिकारी, जिला समिति के पदाधिकारी, पूर्णकालिक कार्यकर्ता, संकुल प्रमुख, प्रधानाचार्य, आचार्य परिवार, संयोजक मंडल, पूर्व छात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक अपने विद्यालय में गांव के मंदिर में अपने घरों में और किसान भाइयों ने अपने खेत की मेड़ पर पौधारोपण किया। पूरे प्रांत से बड़ी संख्या में पौधारोपण की जानकारी जिला संयोजक एवं पर्यावरण मित्रों ने उपलब्ध कराई।

Views Today: 2

Total Views: 380

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!