डिजिटल कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने जिला स्तर पर हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

प्रदीप साहू खातेगांव। स्कूली खेलों के दौरान डिजिटल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने देवास के तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खातेगांव विकासखंड का प्रतिनिधित्व किया।

प्रतियोगिया अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चो में आयोजित की गई थी। जिसमे डिजिटल विद्यालय के बच्चो ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे 14 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग एवं 19 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग  में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही बालिका वर्ग में 19 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में विजेता तथा 18 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में उपवेजता रही बच्चो के जिला स्तर पर खेल गतिविधि में सराहनीय प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमेन जगदीश पटेल, प्राचार्य प्रदीप उपाध्याय, उपप्राचार्या वर्षा उपाध्याय, समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

242 Views

One Response

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!