Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
खरगोन मध्य प्रदेश

महेश्वर – अहिल्या किले पर मॉं नर्मदा पर आधारित लाईट एवं साउण्ड शो होगा आरंभ।

2 min read
खरगोंन :-( मनीष मडाहर ) जिले के पर्यटन केन्द्र नगर महेश्वर में स्थित अहिल्या किले पर बहुत जल्द लाईट एंड साउण्ड शो आरंभ होने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर विगत वर्षाें से निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा टेण्डर जारी कर लाईट एवं साउण्ड शो प्रदर्शन के लिए संस्था मेजिकल थिएटर दिल्ली का चयन किया गया है। 

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में 31 जुलाई को आयोजित बैठक में इस शो के प्रारंभ किये जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था की समन्वयक आशा किरण एवं साईट इंजीनियर विपिन पाठक द्वारा लाईट एंड साउण्ड शो से संबंधित प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रजेंटेशन के मााध्यम से बताया गया कि प्रमुख सचिव, पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में लाईट एंड साण्उड शो की पुरी स्क्रिप्ट तैयार की गई है जिसे प्रसिद्ध स्क्रिप्ट राइटर अमन अरोरा ने तैयार किया है। इस स्क्रिप्ट के सुत्रधार श्री हरीश भिमानी अपनी आवाज देंगे। श्री भिमानी द्वारा 90 के दशक में बने महाभारत सिरीयल में ‘‘मैं समय हूँ“ आवाज दी गई है। शो में प्रसिद्ध संगीतकार श्री अमित केलाम एवं श्री कंचमन बब्बर द्वारा संगीत दिया गया है।
भगवान शिव एवं मॉं नर्मदा पर आधारित इस शो में मॉं नर्मदा के उद्गम से वर्तमान तक के जिले में अविरल प्रवाह, राजमाता अहिल्यादेवी एवं उनकी शिवभक्ति के साथ ही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में विस्तार से बताया जायेगा।
यह शो निःशुल्क रहेगा। पर्यटकों द्वारा यह शो नर्मदा किनारे स्थित अहिल्या घाट पर रात्रि 7 से 8 बजे के मध्य देखा जा सकेगा। यह शो किले की दीवार पर विभिन्न ध्वनि एवं प्रकाश माध्यमों से दिखाया जायेगा।

लाईट एंड साउण्ड शो के माध्यम से पर्यटक एवं आमजन को महेश्वर जो प्राचीनकाल में माहिष्मति के नाम से जाना जाता था, के इतिहास एवं सांस्कृतिक पहलु के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगीं। शो के कारण पर्यटक महेश्वर नगर में अधिक समय व्यतीत करेंगे जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी एवं इससे स्थानीय नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में भी साकारात्मक परिवर्तन आयेगा।

543 Views
543 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply