Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग की ली समीक्षा बैठक

3 min read
Text Size:

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए तैयार की गई कार्ययोजना परीक्षाफल उन्नयन कार्ययोजना की हुई समीक्षा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित जेईई/नीट कक्षाओं की भी हुई समीक्षा

कलेक्टर शीलेन्‍द्र सिंह ने मंगलवार को शिक्षा विभाग व जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण देने के लिए शिक्षा विभाग के हर एक पहलू की विस्तृत गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया था, जिसमें सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एस.एस.मरकाम, डीपीसी जगदीश इड़पाचे, सहायक संचालक शिक्षा, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एपीसी और बीआरसीसी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
       कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के विद्यालयों में संचालित हो रही जेईई-नीट की कक्षाओं के प्रतिदिन बेहतर संचालन के लिये जिला शिक्षा अधिकारी, बीओ, बीआरसीसी को आवश्यक निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में नये चयनित प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को शालाओं में आंमंत्रित कर विद्यार्थियों के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन के लिये सेमिनार का आयोजन करें। इसके अलावा जिन विद्यालयों में शिक्षक की उपलब्धता नहीं हो वहां ऑनलाईन वीडियोज के माध्यम से जेईई-नीट की कक्षायें निरंतर संचालित की जायें एवं अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्रातिशीघ्र की जाये । उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बीओ, बीआरसीसी मुख्यालय में ही निवासरत रहें अन्यथा संबंधित के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी । कलेक्टर श्री सिंह द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा जिले के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए एक परीक्षाफल उन्नयन कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसका बैठक में प्रेजेंटेशन दिया गया। उन्नयन कार्ययोजना के अंतर्गत जिला कोर ग्रुप का गठन किया गया है जिसके दायित्व जिलें में 0 से 40 प्रतिशत परीक्षाफल (हाईस्कूल/हायरसेकेण्डरी) वाली शालाओं में परीक्षाफल उन्नत के लिये रणनीति तैयार करना, जिले की सभी शालाओं के लिये शैक्षणिक कैलेण्डर में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रतिमाह ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्न बैंक तैयार करना एवं प्रसारित करना एवं जिन शालाओं में विषय से संबंधित शिक्षक/अतिथि शिक्षक उपलब्ध न होने पर समय-समय पर विषय की कठिनाई अंतर्गत मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसके अलावा समय-समय पर शैक्षणिक गुणवत्ता एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वृध्दि के लिये सुझाव प्रस्तुत करना, प्रतिमाह अलग-अलग विकासखंड की मॉनिटरिंग कर अपरान्ह में प्राचार्य की बैठक आयोजित कर समीक्षा करना, जटिल विषय वस्तु का वीडियों निर्माण करना/यूट्यूब से विषय वस्तु के वीडियों चयनित करके व्हाट्सऐप ग्रुप में प्रदाय करना, प्रतिमाह मासिक मूल्यांकन/त्रैमासिक परीक्षा/अध्दवार्षिक परीक्षा फल का विश्लेषण करना एवं कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं को दिशा निर्देश प्रदाय करना एवं जेईई/नीट की कक्षाओं की सतत् मानिटरिंग करना भी जिला कोर ग्रुप का दायित्व रहेगा ।
       बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में बच्चों का एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए प्रयास करें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष और अधिक बच्चे एनरोल हों। बी.ई.ओ., बी.आर.सी. सभी बच्चों की एम.पी.टास में प्रोफाइल क्रिएट कराते हुए छात्रवृत्ति के लिए स्वीकृति जारी करना सुनिश्चित कराएं। बैठक में पाठ्य पुस्तक वितरण, शिकायत प्रकरण, व्यावसायिक शिक्षा आदि बिन्दुओं पर भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नि:शुल्क पुस्तक वितरण, विकासखंडवार मॉनिटरिंग रिपोर्ट एवं नामांकन में न्यूनतम प्रदर्शन होने पर परासिया बी.आर.सी. व चौरई बी.आर.सी. पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षकों के पेंशन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply