Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

जनसुनवाई में आम रास्ते से संबंधित शिकायत का निराकरण न करने पर कलेक्टर ने आरआई, पटवारी को किया तत्काल निलंबित

2 min read
Text Size:

मुरैना:-मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई करने के निर्देश है। निर्देशों के तहत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने पूर्वान्ह 11 से दोपहर 01 बजे तक कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान 182 आवेदन पाये गये, जिनमें से 12 आवेदन ऐसे पाये गये, जिनका समाधान टीएल बैठक में ही संभव था। वहीं ग्राम पंचायत देवरी के समीप ग्राम आशाराम का पुरा के निवासियों ने सामूहिक रूप से आवेदन प्रस्तुत किया कि सर्वे क्रमांक 2505 में से होकर आम रास्ता था, उस पर वर्ष 2017-18 में मिट्टी, मुरम डालकर सड़क बना दी थी। किन्तु जगदीश, रामहेत, दिनेश, राजेन्द्र आदि ने आम रास्ते को बंद कर एक दूसरे रास्ते से निकलना बताया। जिसकी शिकायत पूर्व में जनसुनवाई में की गई थी। जिस पर आरआई राजकुमार शर्मा और देवरी पटवारी श्रीमती मोहिनी शर्मा ने समस्या का समाधान नहीं किया। जिसको कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है और जनसुनवाई के दौरान मुरैना ग्रामीण और मुरैना नगरीय के आरआई राजकुमार शर्मा और देवरी की पटवारी श्रीमती मोहिनी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को सामाजिक न्याय विभाग, सीमांकन, बटवारा, नक्शा, तरमीन, भूमि-विवाद, बीपीएल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, खाद, साफ-सफाई, अतिक्रमण जैसी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किये। सभी आवेदनकर्ताओं को कलेक्टर ने बारी-बारी से सुना और उनका समाधान भी किया। जिनमें 12 आवेदन ऐसे पाये गये, जिनका निराकरण टीएल बैठक में ही संभव था। उन आवेदनों को निराकरण हेतु टीएल मार्क किया। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने वीडियो कॉल के माध्यम से समस्त राजस्व अधिकारी, आरआई, पटवारियों को निर्देश दिये कि मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाला राजस्व महाअभियान 2.0 चल रहा है। अधिकारी इस अभियान को प्राथमिकता से लें, कोई भी राजस्व का प्रकरण लंबित न रहे, अन्यथा उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।

295 Views
What do you think?

Leave a Reply