कैंप लगाकर किया गया ई-केवाईसी कार्य, एसडीएम ने किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शहडोल:-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के अंतर्गत ग्राम रसमोहनी, घोघरी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में किये जा रहे राजस्व महा अभियान के तहत कार्य का निरीक्षण किया तथा नक्षा तरमीम, ई-केवाईसी व अन्य कार्याे की जानकारी ली तथा मैदानी राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए कि राजस्व महा अभियान में तहत सभी प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। साथ ही अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर ई-केवाईसी कार्य किया गया। जैतपुर अनुभाग क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतो में 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे शाम 5 बजे तक ई केवाईसी कार्य हेतु कैंप लगाया जाएगा। उक्त कैंप में जनमानस शामिल होकर ई केवाईसी करा सकते है। ई केवाईसी कार्य हेतु आधार कार्ड, समग्र आईडी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने साथ में लाना अनिवार्य है।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

error: Content is protected !!