Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं एसपी ने किया नर्मदा नदी घाटों का निरीक्षण

1 min read
Text Size:

नरसिहंपुर:-कलेक्टर शीतला पटले और एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को नर्मदा नदी तट बरमान, हीरापुर और ककराघाट का निरीक्षण किया।विदित है कि ज़िले में हुई अतिवर्षा एवं सोमवार को नर्मदा नदी के बरगी डैम में जल निकासी के लिए 7 गेट खोले गए थे जिससे नदी के सभी तटों पर जलस्तर बढ़ गया है।

      घाटों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नर्मदा नदी जल प्रवाह अधिक होने के कारण तटवर्ती इलाक़े में होमगार्ड,पुलिस,राजस्व एवं पंचायत विभाग का अमला चौबीस घंटे निगरानी रखें।इसके लिए टीम तैयार कर ली जाये। नाव एवं बोट संचालकों को सख़्त हिदायत दी जायें कि बड़े हुए जल स्तर में किसी भी प्रकार से नौका विहार नहीं हो। तटों के समीप बोर्ड एवं संकेतक भी लगवाए जाये जिससे लोग सतर्क रहें।

      लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। हर स्थिति में स्थानीय प्रशासनिक अमला वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में रहें और हर एक गतिविधि की जानकारी दें। इस दौरान एसडीएम श्रीमती संघमित्रा गौतम,तहसीलदार नीरज तखरिया,नायब तहसीलदार पारस मिश्रा एवं विक्रम ठाकुर मौजूद थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply