सीईओ. जिला पंचायत ने सुनी लोगों की शिकायतें, निराकरण के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल:-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हुए लोगों की शिकायतें एवं समास्याएं सुनी तथा  निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को  दिए। जन सुनवाई में जनपद पंचातय बुढ़ार के ग्राम पंचायत हथगला निवासी जगन्नाथ सिहं ने आवेदन देते हुए बताया कि में शासन के मापदण्डो के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की श्रेणी में आता हूं। मैंने कई बार ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दे चुका हूं, लेकिन अभी तक मेरे नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नही किया गया है। मैं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हूं। उनका कहना था कि उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने संबंधित विभाग की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सुश्री भगवनिया पिश्री लाल सिंह एवं श्रीमती मायावती पति चैतू पाव ग्राम  गोडिनबूडा जनपद पंचायत बुढ़ार ने आवेदन देते हुए बताया कि वे  दोनो विगत कई वर्षों से प्राथमिक शाला गोडिनबूडा में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सहायिका के पद पर कार्य करते आ रहे हैं। उन्होनें बताया कि सत्र 2023 में सत्र प्रारंभ से लेकर  सत्र के अंत तक निरंतर कार्य किया है लेकिन सत्र 2023 का पारिश्रमिक हम दोनों को अभी तक नहीं मिली है। जिस कारण से हमें परिवार के पालन पोषण में काफी समस्याएं हो रही है। उनका कहना था कि उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्य का पारिश्रमिक दिलाया जाए जिसस वे अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से कर सके। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने संबंधित विभाग की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में अन्य लोंगो की भी सुनवाई की गई तथा  निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। जन सुनवाई में डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे, श्रीमती एन्टोनिया एक्का, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।.

Views Today: 2

Total Views: 230

Leave a Reply

error: Content is protected !!