विधायक ने किया पौधारोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नरसिहंपुर:-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक श्री महेन्द्र नागेश की मौजूदगी में हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। यह पौधरोपण कार्यक्रम मप्र जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवनगरनया द्वारा किया गया। विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, मप्र जनअभियान परिषद व आम नागरिकों ने यहां सिंदूर, आवला, अशोक, नीम आदि के पौधे रोपे।

      पौधरोपण में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं तथा नर्मदा सेवा समितियों के साथ- साथ सामाजिक, धार्मिक, अशासकीय संगठनों व आम नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी है।

      मप्र जनअभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन देवनगरनया द्वारा सेक्टर की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोंगरगांव तथा ब्रह्मर्षि वशिष्ठ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर की अगुवाई में 51 पौधों का रोपण किया। रोपे गये सभी पौधों को अंकुर अभियान के वायुदूत एप पर अपलोड किया गया है।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!