Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का हुुआ आयोजन शासकीय उ.मा.वि. बोरसर के 3 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता हेतु चयन

2 min read
Text Size:

बुरहानपुर:-पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार आज परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 125 स्कूलों के 339 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक प्रथम चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूलो के विद्याथर््िायांे द्वारा 10 खण्डों में 100 प्रश्नो के उत्तर आन्सर शीट पर लिखें गये। दोपहर 1 बजे से प्रतियोगिता को उत्सव के रूप मंे मनाते हुये स्कूली विद्यार्थियों एवं प्रभारी शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सुंदर गीतांे की प्रस्तुति दी गई। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 शालाओं के 18 विद्यार्थियों के साथ दोपहर 2 बजे से मल्टीमीडिया क्विज राउण्ड का आयोजन किया गया। जिसमें स्क्रीन पर 10 राउण्ड में 15 प्रश्न पूछे गये जिसका जवाब सभी 6 टीमों द्वारा बडे़ उत्साह के साथ दिया गया। 10 राउण्ड के नाम – झट पट बोल, सोच समझ कर बोल, देख परख कर बोल (चित्र राउंड), तोल-मोल कर बोल, एम.पी. मंे रोमांच (चित्र राउंड), बोलो-बोलो मैं हँू कौन, दे दना दन, झूम उठा दिल हिन्दुस्तान का (वीडियों राउंड), जो बोला वही धुरंधर, सिनेमा और मध्यप्रदेश प्रथम चक्र वेब सीरीज एवं द्वितीय चक्र वीडियों राउंड आयोजित रहा। जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में बालाजी मंदिर-शास. उ.मा.वि. बोरसर, जामा मस्जिद- गणेश उ.मा.वि. बुरहानपुर व कुण्डी भण्डारा-सिटीजन उ.मा.वि. नेपानगर ये टीमे विजेता रहीं। वहीं दरगाह ए हकीमी-मेक्रो विजन एकेडमी, गुरूद्वारा-शास. हाईस्कूल चांदनी व असीरगढ़-शास. उर्दू कन्या उ.मा.वि. हरीरपुरा ये टीमे उपविजेता रही। विजेता टीम को 2 रात 3 दिन तथा उपविजेता टीम को 1 रात 2 दिन का भ्रमण कूपन भेंट किया गया। शास. उ.मा.वि. बोरसर के 3 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 26 सितम्बर 2024 (प्रस्तावित तिथि) हेतु चयन हुआ है। जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने विजेता विद्यार्थियों को गोल्ड, सिलवर मेडल, प्रमाण पत्र एवं कूपन प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों द्वारा प्रश्नांे के उत्तर देने पर उपहार भी भेंट किये गये। कलेक्टर ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी, नोडल अधिकारी रविन्द्र महाजन, क्विज मास्टर संजय गुप्ता, डीएटीसीसी के सदस्य कमरूद्दीन फलक, मोहम्म्द नौशाद, मुकेश दरबार, शालिकराम चौधरी, याकूब बोरिंगवाला सहित अन्य अधिकारीगण, शिक्षकगण उपस्थित रहे।

339 Views
What do you think?

Leave a Reply