Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

पटवारियों ने सरकार को आश्वासन पूरा करने सौंपा स्मरण पत्र, समय पर मिले वेतन गत पांच माह से नहीं मिल रहा वेतन भत्ता 

2 min read
Text Size:

पटवारियों को संसाधन उपलब्ध करवाये सरकार, सफल करेंगे राजस्व महाअभियान 

हरदा:-मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम स्मरण पत्र संयुक्त कलेक्टर संतीश राय को सौंपा। पटवारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन व जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया के नेतृत्व में स्मरण पत्र सौपते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेशभर के पटवारियों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। उस समय के तत्कालीन राजस्व मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरी किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह आश्वासन पूरा नहीं हो सका। 

पटवारियों को बीते पांच महीने से वेतन भत्ते नही मिले है, जिससे आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। पटवारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व महाअभियान 1.0 चलाया, जिसमें दिए गए लक्ष्य को पटवारियों ने पूरा किया। राजस्व मंत्री ने अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर मांगे पूरी करने की बात कही थी, जो भी आज तक पूरा नहीं हो सकी। स्मरण पत्र के माध्यम से पटवारियों ने राजस्व महाअभियान के दौरान आने वाली पांच प्रमुख समस्याएं भी गिनाई। पांच सूत्रीय मांगें पूर्ण करने की गुहार लगाई। 

प्रदेश स्तरीय ज्ञापन के साथ ही जिले की सभी 6 तहसीलों में पटवारीयो की समस्याओं और मांगों को रखते हुए भी एक ओर ज्ञापन सौंपा जिसमें पटवारी को प्रतिमाह समय पर वेतन भत्तों का भुगतान, मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान, समयमान वेतनमान सहित वर्ष 2017 में मृत हुए रहटगांव के पटवारी के परिजनों को स्वत्वों का अभिलंब भुगतान करने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर पटवारी सुनील शर्मा, शिवनारायण बघेल, लादूराम धुर्वे , दिनेश ठाकुर, सुशील दुबे, फूल सिंह उईके, सुभाष मर्सकोले, बृजेश चौबे, लोकेश लौवंशी, सुनील गौर, विजय कौशल, लोकेन्द्र बामनिया, उदय उईके, संतोष गौर, राजेश वर्मा, शशांक भल्लावी, पंकज बछानिया, गोकुल घाटे, जितेन्द्र ओनकर, संतोष सावनेर आदि उपस्थित थे।

510 Views
What do you think?

Leave a Reply