Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

अगर पुलिस मुझे नहीं पकड़ती तो मैं उसे भी मार देता

2 min read
Text Size:

प्रशांत शर्मा, हरदा। जिले की करताना चौकी अंतर्गत शनिवार को हुए हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचते ही प्रथम दृष्टया संतोष जाट की हत्या होने की पूर्ण संभावना पाई गई। घटनास्थल और शव मिलने के बीच शव को घसीटकर लाया गया था, उसके निशान साफ-साफ पाए गए। जब पुलिस द्वारा मुखीबर, सायबर और पुलिस टीम के माध्यम से जानकारी जुटाई गई तो पता चता कि मृतक संतोष जाट को अपने ही गांव के महेश पिता रामगोपाल जाट से उधारी के पांच लाख लेने थे। संतोष अपने उधारी के पैसे लेने के लिए महेश जाट को बार-बार टोकता था। इससे परेशान होकर महेश जाट ने मृतक को अपने करताना स्थित मकान में शराब पीने के लिए बुलाया और शराब पिलाकर नशे की हालत में उसके सिर पर हथोड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे द्वारा संतोष से दो टुकड़ों में 1 लाख और ३० हजार लिए गए थे। जिसका ब्याज सहित वर्तमान में पांच लाख रुपए देना बकाया था। इसको लेकर संतोष जाट मुझे बार-बार परेशान कर रहा था। श्री चौकसे ने बताया कि अगर आरोपी समय पर गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह भोपाल में अपने एक अन्य परिचित को भी मारने के लिए निकल चुका था, लेकिन पुलिस द्वारा उसे नर्मदापुरम से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

483 Views
What do you think?

Leave a Reply