Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

चारखेड़ा पुलिया के पास पलटा ट्रक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम चारखेड़ा पुलिया के पास एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ट्रक पलटने से उसमे बैठे दो लोग ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में थाना प्रभारी टिमरनी संजय चौकसे एवं थाना प्रभारी यातायात संदीप सुनेश अपने थाना स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मुयाना करने पर ट्रक के नीचे दो व्यक्तियों के दबे होने पर जेसीबी एवं क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा कराया तथा ट्रक के नीचे दबे हुए दोनो व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में घायल मनीष पिता जगदीश एवं दीपक उर्फ बट्टू दोनो निवासी सिवनी मालवा को ईलाज हेतु एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल रवाना किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती आकांक्षा तैलया, थाना प्रभारी संजय चौकसे, थाना यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ओर थाना स्टाफ मौके पर उपस्थित रहे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply