पवन उपाध्याय, कांटाफोड़। नगर में सोहनलाल बियाणी के निवास पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर अभियान का फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने शुभारंभ किया। विधायक मुरली भंवरा ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं में सम्मिलित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंर्तगत सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिल सके। इसी कड़ी में आज नगर कांटाफोड़ में हितग्राही के मकान पर सोलर पेनल का शुभारंभ किया गया। कांटाफोड़ विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी डीएस परिहार ने बताया कि पीएम सोलर पेनल योजना में उपभोक्ता को विद्युत वितरण कार्यालय पर पंजीयन कराना होता है। उसके पश्चात स्वीकृति मिलने पर उपभोक्ता के छत पर यह प्लांट लगाया जाता है जिससे उपभोक्ता के घर बिजली का उत्पादन होता है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रतनलाल गोमलाडू, राज टुटेजा, बलदाऊ दुबे, सुनील राठौर, पुरूषोत्तम बियानी, आनंद भौडा, मनीष बियानी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

