तत्काल टिकिट पाने के लिए यात्री हो रहे परेशान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिन लोगों को अचानक काम आने के कारण ट्रेन से यात्रा करना पड़ता है, उनके लिए रेल विभाग द्वारा तत्काल रिजर्वेशन टिकिट सुविधा दी गई है। पूर्व में हरदा रेलवे स्टेशन पर तत्काल रेल टिकिट के लिए बहुत अच्छी सुविधा दी गई थी, लेकिन रेलवे अधिकारी कर्मचारियों की मनमर्जी के कारण पूर्व में दी जा रही सुविधाएं बंद होने के चलते रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व में यदि किसी व्यक्ति को दूसरे दिन तत्काल टिकिट बनवाना होता था तो वह रात्रि में रेलवे फार्म भरकर उसे टिकिट काउंटर पर ले जाकर उस पर नंबर डलवा लेता था, जिसके चलते वह तत्काल सुविधा शुरु होते ही उसके नंबर आने पर उसका टिकिट बन जाता था, लेकिन अब रेलवे टिकिट काउंटर पर यह सुविधा बंद कर दी गई है। उन्हें इस बात से अब कोई मतलब नहीं रहता है, लोग अपनी सुविधा अनुसार काउंटर के बाहर फार्म भरकर रख देते हैं और सुबह जाकर जब देखते हैं तो उनके फार्म के अते पते ही नहीं होते। रेलवे द्वारा पूर्व सुविधा बंद करने के कारण दलालों की चांदी हो गई है, वह एक व्यक्ति को रात भर खड़ाकर कर रखते हैं, और उनके फार्म उपर रखकर दूसरे लोगों के फार्म गायब कर देते हैं। कई यात्रियों द्वारा यह मांग की गई है कि पूर्व की सुविधा के तहत रेलवे विभाग नंबरिंग सिस्टम लागू करे जिससे वह तत्काल रेल टिकिट का लाभ ले सके।

238 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!