Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सिंधिया का स्वागत कर दी बधाई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी एनडीए सरकार में सूचना, संचार एवं पूर्वोत्तर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली है। श्री सिंधिया के मंत्री बनने के पश्चात प्रथम राजधानी आगमन पर रविवार को नर्मदापुरम से बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने राजधानी पहुंचकर सिंधिया का स्वागत कर बधाई दी। नर्मदापुरम से सिंधिया का खास लगाव रहा है और यहां स्व.माधवराव सिंधिया की याद में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन माधव ज्योति अलंकरण समारोह भी दो दशक से आयोजित होता रहा है। माधव ज्योति अलंकरण समिति अध्यक्ष प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.राजेश शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, महेंद्र तोमर, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, संजीव मिश्रा, विनोद ललवानी, जयनीश कंसलीवाल आदि ने एयरपोर्ट पर श्री सिंधिया की अगवानी की और नर्मदापुरम की और से बधाई देते हुए नर्मदापुरम आगमन का निमंत्रण दिया। सिंधिया ने कहा कि नर्मदापुरम से उनका गहरा लगाव है और वे जल्द ही नर्मदापुरम आएंगे।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply