Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

गल्ला मंडी मेंं फल विक्रेताओं का अवैध कब्जा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। फल सब्जी मंडी मेंं दुकानों के आलावा दुकानों के सामने बने पोर्च में जाली लगाकर अतिक्रमण किया गया है और ओटलों पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से जाली लगाकर अतिक्रमण किया गया है, जो की नियम विरुद्ध है, जिसको लेकर विकास गौर ने शिकायत भी की थी। गौर ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से वहां खरीददारी करना एवं वाहन लगाना मुश्किल हो गया है। आए दिन विवाद की स्थति बनती है एवं जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया जाता है।

सूचना के अधिकार में नहीं मिली जानकारी

जब सूचना के अधिकार में विभाग से जानकारी लेना चाही तो विभाग द्वारा निरंक बताया गया, जिसके चलते यह लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है।

349 Views
What do you think?

Leave a Reply