Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

लोकायुक्त कार्यालय में लगी आग से कार्यालयीन दस्तावेज एवं शासकीय रिकार्ड की कोई भी क्षति नहीं हुई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-प्रभारी अनुभाग अधिकारी लोकायुक्त कार्यालय भोपाल ने जानकारी दी कि लोकायुक्त कार्यालय भोपाल के एफ ब्लॉक, पुराना सचिवालय की पुरानी बिल्डिंग की बाउंड्री के पास रखे कार्यालय के अनुरक्षण कार्य की अनुपयोगी सामग्री में 26 मई, 2024 को दोपहर 2 बजे आग लग गई थी।

अनुभाग अधिकारी लोकायुक्त ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर नगर निगम भोपाल के माध्यम से तत्काल दमकल की व्यवस्था की गई थी। दमकल द्वारा समय पर आग बुझा दी गई। आग कार्यालय के प्रांगण में बाउंड्री के पास रखे कार्यालय के अनुरक्षण कार्य के अनुपयोगी सामग्री में लगी थी। इस कारण केवल अनुपयोगी सामग्री ही जली है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई कार्यालयीन दस्तावेज नहीं जले तथा शासकीय रिकार्ड की कोई क्षति भी नहीं हुई।

आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है। आग लगने की सूचना संबंधित थाना कोहेफिजा, भोपाल को दी गई है।

315 Views
What do you think?

Leave a Reply