Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

चोरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के सिविल लाइन थाने के नजदीक अभिषेक ग्रीन कालोनी में दो मकानों पर चोरों ने धावा बोलकर घर में रखा सामान चुराकर ले गए है। अभिषेक ग्रीन कालोनी में रहने वाले जगदीश पिता नारायण पाटिल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी के रिटायर्ड कर्मचारी है। जो अपने परिवार के साथ कालोनी में बीते एक साल से रह रहे हंै। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वह 19 मई को परिवार के साथ अपने गांव पोखरनी गए हुए थे। इस दौरान उनके घर पर ताला लगा हुआ था। 22 मई को उनके पड़ोसी ने उसने फोन लगाकर पूछा कि क्या आप गांव से हरदा आ गए है। उन्होंने गांव पर होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद जब वह अपने भाई के साथ हरदा आए तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। वही घर के हाल में लगी एलसीडी, इंडक्शन चूल्हा, घर में लगे कैमरे का डीवीआर, अलमारी में रखी चांदी की प्लेट, दो जोड़ी पायल व एक सोने के टाप्स सहित अन्य सामान गायब है। जिसके बाद उन्होंने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं उनके पड़ोस के मकान में रहने वाले अजय नागर के घर का ताला भी टूटा हुआ है। वो अपनी ससुराल रायपुर गए हुए हैं। उनके आने के बाद ही वहां हुई चोरी का पता लग पाएगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चैक किए है। जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply