जबलपुर में साफ हुआ मौसम, अब बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर जबलपुर:-पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और गुरुवार को इसमें दो डिग्री की बढ़त दर्ज हुई और यह 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम साफ है और अब तापमान लगातार बढ़ेगा। बारिश को लेकर चल रही संभावना फिलहाल टल गई है। सूरज की तल्खी से न सिर्फ दिन बल्कि रात भी बेचैनी भारी हो सकती है।

नहीं बढ़ रहा न्यूनतम तापमान

गुरुवार सुबह दिन का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पिछले दो दिन से हो रही तेज गर्मी को देखते हुए अब आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा। हालांकि अभी भी न्यूनतम तापमान में इजाफा नहीं हो रहा है। यह गुरुवार को भी सामान्य से दो डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

थम गया चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन रहा था, जो अब थम गया है। बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ था, जिससे बादल छा रहे थे, वह भी अब शांत हो गया है जिससे आसमान से बदला है गए।

Views Today: 2

Total Views: 328

Leave a Reply

error: Content is protected !!