Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

कृषि विशेषज्ञों ने मूंग फसल का किया निरीक्षण  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में कीट-व्याधि एवं रोग की समस्या हेतु डायग्नोस्टिक दल द्वारा हरदा विकासखण्ड के ग्राम आलनपुर, भुन्नास, अबगांवखुर्द में किया। कृषको को मूंग फसल में लगने वाले कीट-व्याधि एवं रोग के निराकरण हेतु मूंग उमलने को रोकने के लिए फंगीसाइड एज्ट्रोबिन 11 प्रतिशत $ टेब्यूकोनोजोल 18.3 प्रतिशत, मच्छर के लिए थायोमेथोक्जाम 25डब्ल्यू जी, 40ग्राम प्रति एकड़$ नीम तेल 200 एमएल प्रति एकड़, इल्ली के प्रकोप के लिए कीटनाशक टेट्रानीलीप्रोल 18.18 प्रतिशत 100 एमएल प्रति एकड़ का छिड़काव, सुबह या शाम के समय करने की सलाह दी गई। उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि डायग्नोस्टिक दल में किसान कल्याण तथा सहायक संचालक डॉ. भागवत सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी जितेन्द्र मंडलोई, अनिल मलगाया एवं डॉ. मुकेश बंकोलिया शामिल थे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply