आमसभा को संबोधित करने…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 20 अपै्रल को मोरगढ़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि 20 अप्रेल शनिवार के दिन बैतूल, हरदा, हरसूद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में हरदा जिले के ग्राम मोरगढ़ी में सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जनसभा को संबोधित करने एवं कांग्रेस सरकार की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देने पधार रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता और सभी पदाधिकारी, सेक्टर मंडलम, मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से जनसभा में उपस्थित होने की अपील की है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!