अनोखा तीर, हरदा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 अप्रैल रविवार को आयोजित होगी। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग हरदा ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक शासकीय भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित होगी। उन्होने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एमपीटास पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
221 Views

