Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

मतदाता जागरूकता के लिए ग्राम पंचायतों में होगा ‘स्वीप ओलम्पिक

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत हरदा जिले की दोनो विधानसभाओ मे 7 मई को मतदान होना है। मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता के लिए स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्र में 19 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वीप ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने स्वीप ओलम्पिक खेेल प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि स्वीप ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के तहत 50 मीटर नींबू-चम्मच दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 से 60 वर्ष तक के महिला पुुरूष भाग ले सकेंगे। इसके अलावा 50 मीटर तीन पैर दौड़ आयोजित होगी, जिसमें 19 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका भाग ले सकेंगे। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि स्वीप ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर बोरा दौड़ होगी, जिसमें 19 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका भाग ले सकेंगे। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरूषों के लिये 100 मीटर स्पीड वॉक, 16 से 60 वर्ष तक के महिला पुरूषों के लिए 50 मीटर धीमी साईकिल, सिट अप प्रतियोगिता तथा पुश-अप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु निर्धारित खेलों के नियमों का पालन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सूचीबद्ध कर पुरस्कृत किया जाएगा तथा मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply