Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 3 कर्मचारी झुलसे, जाँच में जुटा प्रशासन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के महू तहसील में चोरल मार्ग पर आबाचंदन गांव के पास जंगल में एक फटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद बिस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हुए हैं। इन मजदूरों का इंदौर के निजी अस्पताल इलाज कराया जा रहा है। पटाखा फैक्ट्री के संचालक शाकिर खान है हरदा के बाद जो जांच हुई थी। उसमें इस फैक्ट्री की भी जांच की गई थी। फिलहाल इस पूरे ही मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आंबा चंदन गांव महू से लगभग आठ किमी दूर जंगल में यह फटाखा के बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। यहां सुतली बम बनाने का काम चल रहा था। यहां रखे केमिकल में आग लगने से यह घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि आसपास के स्थानीय लोग डर का माहौल बना हुआ है। इस घटना में घायल हुए मजदूर का नाम रोहित पिता परमानंद निवासी ग्राम दातोदा,उमेश पिता माणिक चौहान और अर्जून पिता नाथू राठौर निवासी महाराष्ट्र है।

पटाखा फैक्ट्री में हुए घटना के बाद इंदौर कलेक्टर और पुलिस अधिकारी ने मामले में घायलों का इलाज पहले प्राथमिकता बताते हुए आगजनी की घटना की जांच की जाने की बात कही है।

 

104 Views
What do you think?

Leave a Reply