Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हंै बाबा साहब के विचार : सीमा निराला

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स जिला कार्यालय हरदा में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रात: 9 बजे अजाक्स पदाधिकारी अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अंबेडकर चौराहे पहुंचे व बाबा साहब की प्रतिमा पर द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अजाक्स जिला कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजाक्स में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बाबा साहब के जीवन पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों द्वारा भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान स्वास्तिक मौर्य रहे। जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश के अलावा विश्व के अन्य देशों में भी बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है, जो उनके महान व्यक्तित्व का परिचय स्वयं वया करती है। बच्चियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। शिक्षा ही विकास का द्वार है। जिला संरक्षक लक्ष्मण सिंह सिलोटे द्वारा सामाजिक रूप से संगठित होने की बात कही, राजकुमार मसकोले ने बताया कि हमें बाबा साहब के विचारों पर चलने की आवश्यकता है। अजाक्स के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मसकोले ने अपनी उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब 1951 में महिला कोड बिल लेकर जिसके कारण ही आज हर वर्ग की महिलाओं को अपना हक अधिकार प्राप्त हो पा रहा है। इस दौरान पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला के साथ अजाक्स उपाध्यक्ष डॉ.प्रेम नारायण ईवने, महेश बामने, महासचिव श्रीमती ज्योति परते, बेल सिंह मेहता, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्ण ठाकुर, एससी एसटी परिषद जिला अध्यक्ष अनीता दामाडे, अजाक्स कोषाध्यक्ष बलाराम आहके, ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश पाटिल, पीसी पोरते, तहसील अध्यक्ष रूपेश मेहरा, जोहनसिंह परते, फूलसिंह उईके, पंचमसिंह उईके, कैलाशचंद्र बिलारे, संजय प्रधान, पुरुषोत्तम पट्टा, केएल मंडलेकर, जसोदा मेहता, कोशल्या पट्टा, बबिता जोते, वीरेंद्र मेहरा, रेखा मसकोले सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष मर्सकोले एवं सुंदरलाल मांडवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को बाबा साहब की फ्रेम की गई फोटो का वितरण किया गया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply