Skip to content
Saturday, 7 November 2026
भोपाल

अब तक 103 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 10 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रूपये नगद राशि सहित 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर मदिरा भी शामिल है, जिसका मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13 हजार 47 रूपये है।

इसी तरह 19 करोड़ 41 लाख 46 हजार 215 रूपये मूल्य के 14 हजार 780 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 40 लाख 40 हजार 623 रूपये मूल्य की 437 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 36 करोड़ 9 लाख 56 हजार 125 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंट्स आदि) भी जब्त की गई हैं।

211 Views
What do you think?

Leave a Reply