ट्रेन से गिरने से युवक घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गुरुवार शाम करीब 4 बजे चलती ट्रेन से गिरने से यूपी निवासी एक युवक घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घायल युवक मोहित पिता उमाशंकर लोधी उम्र्र 20 साल निवासी ग्राम महाराज खेड़ा थाना पुरवा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने पूना से झांसी जा रहा था। इस दौरान हरदा स्टेशन से ट्रेन के चलने के बाद ही किसी अन्य यात्री ने ट्रेन से धक्का दे दिया। घायल युवक ने बताया कि वह महाराष्ट्र के बागर कोट में बर्फ फैक्ट्री में काम करता है। उसने भाई की शादी में जाने के लिए झांसी तक का टिकट लिया था और ट्रेन में भीड़ होने की वजह से वह जनरल बोगी छोड़कर स्लीपर कोच में बैठ गया था। इस दौरान हरदा स्टेशन से ट्रेन के चलने के बाद उसे किसी अन्य युवक ने धक्का दे दिया। जिसके चलते उसे सिर और पैरों में चोटें आई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां उसका उपचार जारी है।

196 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!