Skip to content
Saturday, 7 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

13 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मार्च से जारी हो चुकी है। दूसरे चरण के नामांकन के तीसरे दिन 13 अभ्यर्थियों ने 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। 28 मार्च से अब तक 21 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि 2 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़(अजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल(अजजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply