Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

घर-घर जलाए दीप…

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार शाम को सिराली के वार्ड 5 में घर-घर दीप जलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत आमसागर में मंगलवार को जिला स्वीप आइकॉन अनिल मल्हारे ने मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान की शपथ दिलाई। हरदा में स्वीप गतिविधियों के तहत वार्ड 21 व वार्ड 16 में मेहंदी व अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। खिरकिया के ग्राम चारूवा में स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली, पोस्टर, रंगोली के माध्यम से महिला मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिए 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply