Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

पोस्टर, नारे लेखन व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया मतदान के लिए प्रेरित

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के संबंध में गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि गुरूवार को मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत खिरकिया तहसील के ग्राम पोखरनी के आंगनवाड़ी केन्द्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगीत ‘ईवीएम का बटन दबा दईयोÓ गाकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का सम्मान कर मतदान के लिये प्रेरित किया गया तथा मेंहदी लगाकर व रंगोली बनाकर तथा मतदान की शपथ दिलाकर महिला मतदाताओं को 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इसी तरह खिरकिया के वार्ड 2 व 3 के आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता के लिए होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा आंगनवाड़ी केन्द्र शोभापुर में मेंहदी लगाकर महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर हरदा में उपस्थित सभी प्रशिक्षु एवं स्टाफ को मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। टिमरनी के ग्राम नौसर में आंगनवाड़ी केन्द्र पर मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर एवं नारे लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply