अनोखा तीर, हरदा। ग्राम कुकरावत में हरदा डिग्री कॉलेज हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज के श्रमदान के अंतर्गत पंचायत भवन में क्यारियों का निर्माण एवं नालियों की सफाई की गई। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पीएचई विभाग से ईई सर, जनपद पंचायत के सीईओ, पीएचई विभाग के एसडीओ, श्रीमती जमुना बाई काजवे सरपंच एवं स्कूल के राधेश्याम गौर, जिला संगठक सत्येन्द्र सिंह परिहार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोरमा चौहान, सहायक प्राध्यापक नीरज गुर्जर उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों ने शिविर में अपने अपने अनुभव साझा किए और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।
272 Views

