यह बात गलत है !

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर की नई सब्जी मंडी का नजारा है। जहां सड़क किनारे फेंके गए कचरे पर आवारा मवेशियों का जमघट दिखाई देगा। यह समस्या कोई आज या कल की नही बल्कि लंबे समय से बरकरार है। जिसका सीधा असर यहां पहुंचने वाले ग्राहकों के साथ साथ राहगिरों पर पड़ना लाजमी है। बावजूद शहर के बीचोंबीच लोगों की मनमानी थमने का नाम नही ले रही है। जबकि नगर पालिका द्वारा कचरा उठाव के लिये प्रत्येक वार्ड में कचरा गाड़ी का संचालन कर रही है, जो अपने निर्धारित समय से संबंधित इलाकों में आमद देना नही भूलती है। इस व्यवस्था का जहां अधिकांश लोग उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ लापरवाह लोग अव्यवसथा फैलाने से बाज नही आ रहे हैं। फलस्वरूप सब्जी मंडी के आसपास अव्यवस्थाओं का अंबार दिखाई देगा। जिस पर नकेल कसने की आवश्यकता है। क्योंकि इसके अभाव में दूसरे लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

244 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!