Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
खंडवा

तीन भाईयों की गैंग की रिमांड, पांच जिलों में थी डिमांड

3 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, खंडवा। पांच जिलों में अवैध हथियार, चोरी, डकैती के डिमांडधारी तीन सगे भाई पुलिस के चुंगल में फंसे हैं। ये मोहनिया भाम के रहने वाले हैं। इंदौर बाणगंगा क्षेत्र में रह रहे थे। राहगिरों को लूटने चोरी की बाइक से आए। खंडवा जिले की स्मार्ट पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। दो अन्य शातिर भी इनके साथ धराए हैं। पांच जिलों में पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाले समझते थे कि अपने जिले में तो चुटकी बजाते ही अपराध कर फरार हो जाएंगे। एसपी मनोज राय के आने के बाद पुलिस चुस्त-दुरूस्त दिखने लगी है। एक छोटी सी लूट ने बड़े व शातिर तीन भाईयों व दो अन्य को पकडक़र बड़ा खुलासा किया है। मतलब साफ है, पुलिस को यदि उनका ही काम करने दिया जाए, तो अपराध जगत में भूचाल आ सकता है। नेताओं की हजूरी और उनकी सुरक्षा में ही पुलिसिंग प्रणाली उलझी हुई है।

कलीराम को लूटना महंगा पड़ा

मुद्दे की बात करें, तो डकैती करने वाले पांच बदमाशों की गैंग को हिरासत में लिया है। पांच दिन पूर्व यह आरोपी थाना हरसूद, चौकी आशापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भगांवा, मोहनिया भाम रोड़ रपटे के पहले कलीराम एवं उसके साथी सुशील, सुखलाल के एक राय होकर मारपीट कर नगदी 7200 रुपए, दो मोबाइल एवं एक मोटर सायकल छीनकर फरार हो गए थे। कलीराम पिता रामकृष्ण मोहन्याभाम का है।

रिमांड में तोते जैसे बोले

पुलिस ने दो मोटर सायकलों पर सवार पांच व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में उनके घर, रिस्तेदार, दोस्तों एवं संभावित स्थानों पर पुलिस पहुंची। ललित खण्डेल को ललित बड़ोदे के साथ पाडल्या माल के बाहर पकड़ा। पुलिस के रिमांड रूम में सब कुछ उगल दिया।

तीन भाईयों की शातिर गैंग

पुलिस ने कपिल मालवीय, तरूण मालवीय एवं वीरेन्द्र उर्फ सचिन मालवीय साल्याखेड़ा थाना खालवा हाल बाणगंगा, दुर्गानगर इंदौर को बुधवार इंदौर को जोगीबेड़ा फाटा से गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपी कपिल ने मोहनिया ढाना से एक मोटरसायकल अपने भाई तरूण के साथ चोरी की। इसी से ही लूट की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की मोटर सायकल पहचान में आ गई। शातिर लोगों ने उसी रात फिर मोहनिया ढाना से मोटर सायकल चोरी की। कुछ दिन पहले भी पिपलोद के कोड़ीखेड़ा से भी एक ट्रेक्टर अपने भाई के साथ चोरी किया था। गांववालों के पीछा करने से जयमलपुरा में ट्रेक्टर व अपनी मोटर सायकल प्लेटिना छोडकर भाग गए थे। बदमाशों ने 15 दिन में चोरी व डकैती सहित चार वारदातें की थी।

पांच जिलों की पुलिस में डिमांड

आरोपी कपिल मालवीय पर इंदौर, देवास, हरदा, सीहोर एवं खंडवा सहित पांच जिलों में अवैध हथियार, चोरी, डकैती की योजना एवं डकैती सहित कुल 16 अपराध हैं। आरोपी तरूण मालवीय के विरूद्ध चोरी एवं डकैती सहित कुल 9 अपराध, आरोपी सचिन उर्फ वीरेन्द्र के विरूद्ध चोरी, डकैती सहित 2 अपराध व अन्य आरोपी ललीत खण्डेल और ललित बड़ोदे के विरूद्ध 1-1 अपराध पंजीबद्ध हैं।

इनका रहा योगदान

आरोपियों की गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी खालवा/हरसूद ओमेश मार्को, अमित कोरी, चौकी प्रभारी आशापुर राजू पाटिल, एसएसपी जीतेन्द्र चौहान, आर. दिलीप, आर. शशिकांत, आर. लक्ष्मीनारायण, आर. राम विलास और साइबर सेल पीआर जितेंद्र की अहम भूमिका रही।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply