Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

महिलाओं को किया जागरूक …. सारे काम छोड़कर सबसे पहले डालें वोट  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित खेड़ापति मंदिर के पास गुरूवार को विश्व हिंदू परिषद एवं गुरु जम्भ सेवा समिति के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थित रही। इस मौके पर विहिप उपाध्यक्ष स्मिता दुबे कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, वहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का महत्व समझाते हुए इसका उपयोग करने की बात कही। यह भी कहा कि अक्सर घरेलू कामकाज के चलते मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नही ले पाती हैं, जो मताधिकार से वंचित रखता है। जबकि चुनावों में भूमिका का निर्वहन करते हुए सभी को मतदान में सहभागी बनना चाहिये, जो लोकतंत्र के प्रति विश्वास को ओर अधिक प्रगाढ़ करता है। मातृशक्ति संयोजिका रेखा विश्नोई ने कहा कि मतदान वाले दिन सारे कामकाज छोड़कर सर्वप्रथम मतदान के लिये पहुंचे। वहीं निर्भय एवं निडर होकर बगैर किसी के दबाव में निष्पक्ष मतदान का हिस्सा बनें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा राठौर ने उपस्थित महिलाओं को आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की। अंत में महिलाओं को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। इस अवसर अन्य समाजसेवी महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

257 Views
What do you think?

Leave a Reply