पुलिस ने पकड़ा आईपीएल का सट्टा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खातेगांव। स्थानीय पुलिस टीम ने आईपीएल पर सट्टा लगाने वालों पर कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार २५ मार्च को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कन्नौद रोड निवासी अरविंद पिता गबूलाल अपने घर पर आईपीएल के पंजाब एवं बैंगलोर के मैच पर सट्टा लिखने का काम कर रहा है। मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से खातेगांव पुलिस ने टीम के साथ अरविंद के कन्नौद रोड स्थित घर पर दबिश दी। जिसमें अरविंद घर के कमरे में टीवी के सामने बैठा मिला। उक्त टीवी पर पंजाब एवं बैंगलोर का आईपीएल मैच चल रहा था। जिस पर अरविंद सट्टा लगा रहा था। अरविंद के पास से एक हिसाब-किताब का रजिस्टर, लीड पेन, कैलकुलेटर, दो मोबाइल फोन और नकदी रुपए 2 लाख 40 हजार रुपए मिले। जिसे विधिवत रूप से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी द्वारा बताए अनुसार एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!