किसानों को लूटने वाले प्रबंधक को फिर दिया गेहूं उपार्जन का कार्य  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम गोंदागांव कला सहकारी समिति केंद्र के प्रभारी दिनेश कौशल व नंदकिशोर कौशल को एक बार फिर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य करने के लिए नियुक्त कर दिया गया है। जबकि इन दोनों के द्वारा अपै्रल २०२० में तौलकांटे में गड़बड़ी कर किसानों को लूटने का कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत खुद जिला सहकारी बैंक के तात्कालीन शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्र टिमरनी के घनश्याम सोलंकी ने पुलिस थाने पहुंचकर दोनो ही आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति प्रबंधक दिनेश कौशल व नंदकिशोर कौशल द्वारा रवि उपार्जन २०-२१ में स्थापित केंद्र गोंदागांव कला में निर्धारित मात्रा से अधिक तोल किए जाने व उनके साथ धोखाधड़ी कर शासन की छबि धूमिल किए जाने के मामले में पुलिस ने इन आरोपियों के विरुद्ध धारा ४२०, २६५, ११९ के तहत मामला दर्ज किया था। उस समय यह पाया गया था कि इन्होंने १३.५० क्विंटल गेहूं तोलकांटे में गड़बड़ी कर किसानों से अधिक लिया था। ऐसे आरोपी समिति प्रबंधक को पुन: खरीदी कार्य का जिम्मा दिए जाने से एक बार फिर गोंदागांव कला के किसानों को फिर इन आरोपियों द्वारा गड़बड़ी करने की आशंका लग रही है। ग्राम के किसानों ने मांग की है कि इन दोनों ही आरोपियों को शासन के इस उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य से हटाया जाए। जिससे किसान को किसी भी तरह से नुकसान न उठाना पड़े।

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!