पोखरनी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाकर वहां पर 6 स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर अन्य जिलों से हरदा जिले में आने व जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जाती है तथा चेकिंग के दौरान पाई जाने वाली संदिग्ध सामग्री व संदिग्ध नगद राशि जप्त करने की कार्यवाही की जाती है। शनिवार को हरदा- बैतूल- हरसूद संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्टर आदित्य सिंह तथा कलेक्टर खंडवा अनूप सिंह के साथ खिरकिया तहसील के ग्राम पोखरनी में खंडवा जिले की सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झरिया, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज राय के अलावा जिला पंचायत हरदा के सीईओ रोहित सिसोनिया भी मौजूद थे।

133 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!