Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

यूरो किड्स ज्ञान गंगा प्ले स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय इंटरनेशनल यूरो किड्स ज्ञान गंगा प्ले स्कूल में आइ-एम-‘दÓ चेंज की थीम पर वार्षिक उत्सव जोश एवं उत्साह से मनाया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जैसे लव यू जिंदगी, दिल है छोटा सा, घन घोर जंगल जैसे गीतो के बोल पर खूब तालियां बटोरी। नन्हे मुन्ने शिशुओं के द्वारा योग मेडिटेशन का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। माता-पिता ने भी अपने बच्चों के साथ प्रस्तुतियां दी, तो पूरा यूरो किड्स हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सेंटर हेड अर्जुन सिंह चौहान ने यूरो किड्स प्ले स्कूल टेक्निक को विस्तार से समझाया। विशेष अतिथि श्रीमती रश्मि बंसल ने संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान एजुकेशन एक्टिविटी बेस है जो कि यूरो किड्स प्ले स्कूल में सब कुछ समाहित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा ने छात्र एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में भविष्य की चुनौतियों के लिए यूरो किड्स टेक्निक जैसी शिक्षा आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका राधिका चौहान ने किया एवं आए हुए अतिथियों एवं पालकों का आभार शिक्षिका अर्चना शर्मा ने माना। अंत में फाग गीत एवं होली पर्व धूमधाम से मनाया गया।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply