तराना में नाबालिग को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर उज्जैन:-तराना के ग्राम बागोदा में नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। मेला देखकर शुक्रवार रात को चचेरे भाई-बहनों के साथ लौट रहे नाबालिग को गांव के समीप ही कुछ बदमाशों ने रोक लिया। नाबालिग ने बचने का प्रयास किया तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या को लेकर गांव में भारी आक्रोश है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मौके पर हुई मौत

पुलिस  ने बताया कि गणेश पुत्र मायाराम डाबी उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम बागोदा शुक्रवार रात को गांव के समीप लगे मेले में अपने चचेरे भाई-बहनों के साथ गया था। देर रात को वह मेला देखकर लौट रहा था। उसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला किया। नाबालिग करीब 600 मीटर तक दौड़ा था। हमलावरों ने उसके पेट में चाकू मारे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच जारी

नाबालिग की हत्या से गांव में आक्रोश फैल गया। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देर रात में ही तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!