Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

१२ हजार स्क्वायर फीट में बनाई शहीदों की कलाकृति

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार को टीम कला दृश्य के 30 कलाकारों के द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 12 हजार स्क्वायर फीट में विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति बनाई। टीम के देवांश तिवारी ने बताया कि कलाकृति बनाने में 3 दिन का समय लगा। जिसे कपड़ो से तैयार किया गया। इस कलाकृति में समाजसेवियों का बहुत सहयोग रहा है। इसमें जितने भी कपड़ों का उपयोग हो रहा है, उन्हें हम जरूरतमंद लोगों को दान करेंगे। टीम की याशिका रात्रे ने बताया कि शहीद दिवस के उपलक्ष्य में शाम को दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नृत्य, संगीत, कविताओं के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय शांडिल्य और मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद उपस्थित रहे।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply