अवैध बूच़डखानों पर नगर निगम और पुलिस ने तड़के 4 बजे छापे मारे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर उज्जैन:-नगर निगम एवं पुलिस टीम ने शनिवार को तड़के 4 बजे अवैध रूप से संचालित होने वाले बूच़डखानों पर छापेमार कार्रवाई की है। 11 स्थानों पर दबिश देते हुए 60 पाड़ों को जब्त किया है। इसके अलावा एक क्विंटल से ज्यादा कटा हुआ मांस फ्रीजर से बरामद किया है। उसे भी सील किया गया। कार्रवाई में 40 से ज्यादा नगर निगमकर्मी तथा 30 पुलिसकर्मी शामिल थे।

महाकाल पुलिस ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि बेगमबाग, तोपखाना तथा खंदार मोहल्ला क्षेत्र में अवैध बूचडखाने संचालित किए जा रहे हैं। यहां पाड़ों को काटकर उनके मांस विक्रय किया जाता है। इस पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बूचड़ खानों पर दबिश दी है। अधिकारियों ने मौके से 60 से ज्यादा पाड़ों को जब्त किया तथा फ्रीजर में रखा एक क्विंटल से ज्यादा कटा हुआ मांस भी बरामद किया है।
इसके साथ ही उपकरणों को भी जब्त किया गया। जिसमें तराजू, बांट, कटर मशीन शामिल है। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि  बूचड़खाने  संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि बूचड़खाने संचालित करने वाले लोगों के अवैध अतिक्रमण पर भी जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा।
235 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!