Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

अतिथि व्याख्याताओं को उच्च शिक्षा विभाग के समान मिले लाभ  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पालीटेक्निक अतिथि विद्वान संघ के अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया व सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि जिस प्रकार उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वानों को 12 माह निरंतर व 65 वर्ष का स्थायित्व और ट्रांसफर पॉलिसी जैसी सुविधाएं दी जा रही है, उसी प्रकार तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिथि व्याख्याताओं को भी सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाना चाहिए। पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविधालय में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को 11 माह के स्थान पर 12 माह का अनुबंध व ट्रांसफर पॉलिसी का लाभ दिया जाना चाहिए। महापंचायत में साक्षी रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को उच्च शिक्षा विभाग के अतिथि विद्वानों के समान 12 माह निरंतर व 65 वर्ष का स्थायित्व और ट्रांसफर पॉलिसी जैसी सुविधाएं लागू कर कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं का डाटा विभागीय पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply