Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा जिले की हरदा विधानसभा की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा प्रबंधन समिति की कामकाजी एवं कार्य विभाजन संबंधी बैठक संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि बैठक जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा की अध्यक्षता में की गई। वर्मा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की दृष्टि से समय के दान हेतु आग्रह किया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की टोली से सीधा संवाद किया। चुनाव प्रबंधन समिति की टोली में अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जवाबदारी देकर उन्हें उन्हें कार्य से अवगत कराते हुए अपने-अपने क्षेत्र में जाकर प्रदेश संगठन की मंशा अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने किया। इस अवसर पर हरदा विधानसभा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply