Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

21 अप्रैल को होगा विश्नोई समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्नोई समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बुधवार को नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और लोगों की मौजूदगी में 17 अप्रैल को डोरा कार्यक्रम व 21 अप्रैल को सामूहिक विवाह संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। सामूहिक समिति के सचिव परमानंद गीला ने बताया सामूहिक विवाह में लगभग 40 से 50 जोड़ों के सम्मिलित होने का अनुमान है। बैठक के दौरान सात जोड़ों की राशि समिति के पास जमा की गई। प्रति जोड़ा 34 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। बुधवार की बैठक में सामूहिक समिति के अध्यक्ष श्रीजी पवार, कोषाध्यक्ष प्रवीण खोड़, सचिव परमानंद गीला, सहसचिव पूनम बेनीवाल, राजनारायण स्याग, मुकेश कांवा, भगतराम सारन, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कालीराना, जयप्रकाश मांजू, न्याय समिति के अध्यक्ष हीरालाल खोखर, खातेगांव समिति के अध्यक्ष जगदीश साऊ, मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, उपाध्यक्ष हरनारायण जानी, रमेशचंद्र लोल, पूनम पंवार, रामजीवन गोदारा, बद्रीप्रसाद भादू, बृजेश झूरिया, राजेश बेनीवाल, शांतिलाल सारन, उमेश पटेल, पूनम मांजू, रामलाल गीला, हेमराज पवार, तेजराम पटेल, जयनारायण सारन, बृजेश जाणी आदि सामाजिक लोग मौजूद थे।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply