Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। 1857 की क्रांति की प्रथम वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर नगर पालिका शाहिद गैलरी स्थित वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई ने जिस विपरीत परिस्थितियों में साहस के साथ अंग्रेजों का मुकाबला करके देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण कुर्बानी दी है उसको पूरा हिंदुस्तान कभी भुला नहीं सकता, आज के दिन हम उनके चरणों में नमन करते हैं। इस अवसर पर राजू कमैडिया, दिलीप वर्मा, विक्रम लोधी, सेलू वर्मा, रघुवीर लोधी, गोलू लोधी, श्रवण लोधी, सुधीर लोधी, गौरव कौशल, कमल वर्मा, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर जोशी, गौरव मालवीय, महेश तिवारी सहित लोधी समाज के कई युवा साथी उपस्थित थे।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply